रमजान में सहरी के वक्त बिजली कटौती पर नाराजगी, सुबह 4 से 6 बजे आपूर्ति बहाल रखने की मांग

Spread the love

रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

गुरसहायगंज कन्नौज। रमजान पाक माह के मद्देनज़र नगर के मुस्लिम समाज के लोगों ने विद्युत विभाग से सुबह 4 बजे से 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित न करने की मांग की है। इस संबंध में समाजसेवी मुनीर कुरैशी के नेतृत्व में नागरिकों ने एसडीओ, विद्युत खंड गुरसहायगंज को प्रार्थना पत्र सौंपा।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि रमजान के दौरान रोजेदार सुबह करीब 4 बजे सहरी करते हैं। इसी समय अक्सर विद्युत कटौती हो जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे में सहरी की तैयारी, पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
नागरिकों ने मांग की है कि सुबह 4 से 6 बजे के बीच बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए और यदि आवश्यक हो तो कटौती किसी अन्य समय पर की जाए, ताकि रोजेदारों को राहत मिल सके।
समाजसेवी मुनीर कुरैशी ने कहा कि रमजान इबादत और संयम का पवित्र महीना है, ऐसे में बिजली आपूर्ति सुचारू रहने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से मानवीय आधार पर निर्णय लेने की अपील की है।
इस दौरान मो. अमन खान, अरसद खान, मो. उस्मान, राशिद उर्फ मुन्ना खान, राजू सलमानी, कैय्यूम मंसूरी, लाल मियां, चसमुद्दीन व असपाक इदरीसी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *