रिपोर्ट रवि मौर्य


अयोध्या ।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश एवं जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे अयोध्या के निर्देशन में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल ने जनपद-अयोध्या में होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से निरीक्षण एवं अभिसूचना के माध्यम से जनपद में स्थित निर्माण इकाई/रिलेबलर/पैकर, कोल्ड स्टोरज/भण्डारण इकाई/अस्थायी भट्टी एवं सम्बन्धित मण्डियों की विशेष कार्ययोजना बनाकर, खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर-खोया, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, गुझिया(तैयार मिठाई), नमकीन,रंगीन कचरी, दूध, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थ में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिनांक 19 फरवरी से 28 फरवरी तक बाजार में विक्रय किये जा रहे उक्त खाद्य पदार्थों पर सत्त निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया गया है । सोमवार 23 फरवरी को सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। के नेतृत्व में सचल दल (खाद्य सुरक्षा अधिकारी- सन्तोष कुमार साहू व अजय कुमार सोनी) के साथ प्रतिष्ठान निमास ट्रेडर्स सोलूसन पा0 लि0 सोहावल केडा सराय पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवसर वनस्पति घी का नमूना संग्रहित किया व 462 किग्रा0 2100 रू0 की दर से कुल मूल्य 123000 का अवसर वनस्पति घी जब्त किया गया, डुवल लायन मटर दाल का नमूना संग्रहित किया गया 100 किग्रा0 मटर दाल रू0 140 की दर से कुल मूल्य 56000 जब्त किया गया, सर सोना कडवा इडिबल आयल ब्रान्ड, वेजिटेबल इडिबल आयल (वैभव इडिबल पा0 लि0 कानपुर) का नमूना संग्रहित किया गया व 1148 किग्रा0 कुल मूल्य 188600 जब्त किया गया । दीपू टेडर्स से क्रान्ति मस्टर्ड आयल का नमूना व कुल 200 टिन(3000 लीटर) कुल मूल्य 250000/-, जनरल इंजीनियरिंग सेवई सेन्टर रूदौली से सेवई, महालक्ष्मी अग्रवाल ट्रेडर्स से महालक्ष्मी रिफाइन्ड सोयाबीन आयल का नमूना व 100 टिन(1500 लीटर) कुल मूल्य 250000 जब्त किया गया। सचल दल में में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार साहू एवं अजय कुमार सोनी शामिल थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दूसरे सचल दल जिसमें शरद पाल व सुमित चाौधरी शामिल थे, ने मेसर्स श्री विनायक फूड्स से 02 नमूनें नमकीन के संग्रहीत किए गए। इस प्रकार दिनांक 23 फरवरी को कुल 8 नमूनों का संकलन कर कुल मूल्य 917600 का जब्तीकरण किया गया।
इस प्रकार आगामी हांली त्योहार के दृष्टिगत आज तक कुल 23 नमूनों का संकलन कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया एवं 80 किग्रा0 पनीर व खोया कुल मूल्य 41400/- का नष्ट कराया गया व कुल मूल्य 947850 का जब्तीकरण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में आगामी होली त्योहार में आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सघन प्रवर्तन कार्यवाही जारी रहेगी।
