महिला सशक्तिकरण की दिशा में बागपत पुलिस का बड़ा कदम, जारी हुआ विशेष महिला हेल्पलाइन नंबर

Spread the love

रिपोर्ट विरेंद्र तोमर

बागपत
बागपत में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा को लेकर बागपत पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जनपद की महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बागपत पुलिस द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 7839876407 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से महिलाएं अपनी किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में सीधे पुलिस से संपर्क कर सकेंगी।पुलिस अधीक्षक बागपत सुरज कुमार राय ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष हेल्पलाइन शुरू की गई है, ताकि महिलाओं को बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज कराने का सशक्त माध्यम मिल सके। उन्होंने कहा कि यह नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेगा और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि इस हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सएप सेवा भी चालू रखी गई है। महिलाएं कॉल करने के साथ-साथ व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत, संदेश, फोटो या वीडियो जैसे साक्ष्य भी भेज सकती हैं। इससे मामलों की गंभीरता को समझने और त्वरित कार्रवाई करने में पुलिस को और अधिक सहायता मिलेगी।उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिकायतकर्ता की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी, जिससे महिलाएं निसंकोच होकर अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकें बागपत पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं महिलाओं के साथ किसी प्रकारष्ठित का अन्याय, उत्पीड़न या अपराध होता दिखाई दे तो तत्काल इस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। पुलिस का कहना है कि समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बागपत पुलिस का यह कदम महिला सुरक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत पहल माना जा रहा है, जिससे जनपद की महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा और आत्मविश्वास और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *