वाराणसी ले जाते समय हुई। थी रास्ते में मौत
रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भरवनिया गांव निवासी शत्रुघ्न राजभर पुत्र रमाशंकर राजभर ने एक लिखित बयान के माध्यम से घटना की जानकारी दी है। प्रार्थी के अनुसार उनकी पत्नी पूजा (उम्र लगभग 30 वर्ष) को प्रसव के लिए दिनांक 15 फरवरी 2026 को न्यू खुशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल में सर्जरी के माध्यम से एक शिशु का जन्म हुआ। बताया गया कि उसी दिन शाम करीब 9 बजे पूजा की हालत अचानक गंभीर हो गई, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने समय रहते उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा बनारस ले जाते समय रास्ते में पूजा का निधन हो गया।
घटना की सूचना दिनांक 16 फरवरी 2026 को दिलदारनगर थाना में दी गई, जिसके बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। प्रार्थी ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल द्वारा इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई और मरीज को समय पर रेफर किया गया था। परिजनों ने इस मामले में किसी भी प्रकार की विधिक कार्रवाई न करने की बात कही है।
घटना से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर।
