हेडलाइन मालदा में फिर एक बांग्लादेशी घुसपैठिया पकड़ा गया

Spread the love

रिपोर्ट – रामचंद्र मंडल

मालदा। मालदा के गाजोल थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार घुसपैठिए को जिला कोर्ट में पेश किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार बांग्लादेशी का नाम फिरोज शेख है। वह बांग्लादेश के जोयहाट के रसूलपुर फुलबाड़ी इलाके में रहता है। सोमवार रात वह गाजोल थाने के पांडुआ इलाके में संदिग्ध हालत में घूम रहा था। उसी समय गाजोल थाने की पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि वह कुछ दिन पहले रमजान के महीने में बिना किसी वैलिड डॉक्यूमेंट्स के भारत में आया था। फिर उसने नकली आधार कार्ड बनवाया और मजदूरी करने गुजरात चला गया। ‘वह हाल ही में गुजरात से मालदा के गाजोल आया था। फिर पुलिस ने उसे सोमवार रात पकड़ लिया।’ गिरफ्तार व्यक्ति को मंगलवार को मालदा जिला कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *