श्री बूढ़ेनाथ स्वामी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, उद्घाटन मुकाबले में गोटिया खेड़ा व नौगांव ने दर्ज की जीत

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। देवमई ब्लॉक के मुसाफा ग्राम में श्री बूढ़ानाथ स्वामी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को मुसाफा ग्राउंड में भव्य तरीके से किया गया। उद्घाटन मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। पूरे दिन खेले गए मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
उद्घाटन समारोह
सुबह खेले गए उद्घाटन मैच से पूर्व देवमई वार्ड 15 के जिला पंचायत सदस्य शानू सिंह के भाई नीरज सिंह ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। वहीं शाम के मैच का उद्घाटन मुसाफा के पूर्व प्रधान सलोने तिवारी ने फीता काटकर किया।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों हर्षित, दीपक, नेता शुक्ला, मोहित, लईकू, हीरा, मयंक, विनायक, नानू और नन्हू तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पहला मैच
आदि कृष्णा मोटर्स कार, कानपुर बनाम टॉस गोटिया खेड़ा
टॉस जीतकर गोटिया खेड़ा ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदि कृष्णा मोटर्स की टीम 12 ओवर में 88 रन ही बना सकी।
बल्लेबाजों में दिलीप ने 21 रन, नरेंद्र ने 14 रन बनाए। सर्वेश, सचिन, अभिषेक, शिवम, निखिल, सुमित नवरंग, अंकित और दिनेश जल्दी-जल्दी आउट हो गए।
गेंदबाजी में गोटिया खेड़ा की ओर से रिजवान, अली और जियाउल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शाहरुख ने एक बल्लेबाज को रन आउट किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोटिया खेड़ा की टीम ने 91 रन बनाकर मैच जीत लिया।
बल्लेबाजी में शाहरुख ने 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, एनुअल ने 11 रन, रफ्तार ने लगभग 20 रन और जुनैद ने 8 रन बनाए।
आदि कृष्णा मोटर्स की ओर से गेंदबाजी में अनुज, अभिषेक और दिनेश मणि को एक-एक विकेट मिला।
मैच का मैन ऑफ द मैच शाहरुख को उनकी 47 रन की शानदार पारी के लिए दिया गया।
दूसरा मैच
संतोषी नगर मुसाफा बनाम नौगांव
दूसरे मुकाबले में संतोषी नगर मुसाफा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 12 ओवर में 83 रन बनाए।
मुसाफा की ओर से चंदन ने 11 रन, हीरा ने 8 रन और रवि सेकंड ने 7 रन बनाए, जबकि कई बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।
नौगांव की ओर से गेंदबाजी में अजय ने 3 विकेट, हिमांशु ने 2 विकेट और विक्की ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौगांव की टीम ने 84 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
बल्लेबाजों में भूपेंद्र ने 29 रन, सचिन ने 28 रन और अजय ने 25 रन की अहम पारी खेली।
अजय ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 25 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन दिन दोनों मुकाबलों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दर्शकों की भारी भीड़ और खिलाड़ियों के जोश ने यह साफ कर दिया कि श्री बूढ़ानाथ स्वामी क्रिकेट टूर्नामेंट आने वाले दिनों में और भी रोमांचक होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *