केन्द्रीय मंत्री ने मड़िहान तहसील में गरीब, असहाय जरूरतमन्दों को किया गया निशुल्क कम्बल का वितरण

Spread the love

रिपोर्ट – वसीम खान

मीरजापुर। मड़िहान तहसील के परिसर में निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीबों, निःसहाय, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लगभग 500 लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिवर्ष सर्दी के महीनों में ठंड से बचाव के लिए गरीब और असहाय जनता को निशुल्क कंबल वितरण किया जाता है और हम सभी प्रयास करते हैं कि प्रतिवर्ष अधिक से अधिक गांव में लोगों के बीच पहुंचकर स्वयं अपने हाथों से कंबल प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मांग रहती है और मीरजापुर की सासंद/केन्द्रीय राज्यमंत्री के रूप में मेरी कोशिश सदैव रहती है कि प्रतिवर्ष सर्दियों के मौसम में अधिक से अधिक स्थानों पर स्वयं पहुंचकर कंबल का वितरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि आप सब बड़ी संख्या में आए हैं आप सभी को निशुल्क कंबल का वितरण किया जाएगा। इस वरिष्ठ भाजपा नेता लाल बहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच रमेश पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच डॉक्टर एसपी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह, मेजर कृपा शंकर सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मंच अपना दल एस उदय पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस शंकर सिंह चैहान, सहित भाजपा और अपना दल के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *