प्रेम प्रसंग में युवक की मौत, मुजफ्फरनगर की युवती व उसकी मां पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी देशराज में 30 वर्षीय युवक की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुजफ्फरनगर निवासी एक युवती और उसकी मां के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि मृतक आयुष पुत्र नीरज का मुजफ्फरनगर की एक युवती से प्रेम संबंध था। आरोप है कि बीते कुछ समय से युवक मानसिक तनाव में चल रहा था। परिजनों का कहना है कि युवती और उसकी मां द्वारा लगातार दबाव व प्रताड़ना के चलते युवक की मौत हुई।
घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अब परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *