बाढ़ प्रबंधन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता, नहर खंड द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों को बाढ़ प्रबंधन से संबंधित उनकी जिम्मेदारियों एवं दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया, जिससे कार्यों के निष्पादन में स्पष्टता एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके जिलाधिकारी ने सभी विभागों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे एक सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत कार्ययोजना प्रशासन को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें तथा अपने-अपने स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें, जिससे संभावित बाढ़ के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में बाढ़ की स्थिति की निरंतर समीक्षा एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी संवेदनशील एवं संभावित बाढ़ प्रभावित स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही बाढ़ निरोधक कार्यों के लिए पर्याप्त संख्या में मजदूर, आवश्यक सामग्री एवं उपकरणों की व्यवस्था पूर्व से ही कर ली जाए उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन को निर्देश दिए कि संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव एवं भूमि कटान की समस्या के समाधान हेतु संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए कहा कि पंप, डीजल एवं विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव की स्थिति में शीघ्र निकासी की जा सके। इसके साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने आपदा की स्थिति में तत्काल राहत वितरण एवं सहायता कार्यों को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, जिससे प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध एवं समन्वित तरीके से कार्य करते हुए जनपद को संभावित बाढ़ जैसी आपदा से सुरक्षित रखने के लिए पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें बैठक में जनपद के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *