रिपोर्ट – अनिल कुमार

अमौली/फतेहपुर। अमौली कस्बे में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ लोकप्रिय जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में फीता काटकर तथा भगवान श्री राम की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित कर 154वें मेले का उद्घाटन किया गया। जहां मेला के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भी प्रभु श्री राम की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी सहभागिता निभाई। प्रथम दिवस में कमेटी में उपस्थित सभी आगंतुकों का कमेटी के पदाधिकारियों ने आभार जताया। इसके साथ मेला में प्रथम दिवस पर भव्य रूप से सब्जी मंडी स्थल से निकासी निकाली गई। जिसमें शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, राम-लक्ष्मण, माता काली की तरह-तरह की मनमोहक झांकियां निकाली गई। साथ ही हनुमान, सुग्रीव, जामवंत, बाली, विभीषण आदि के स्वरूप कस्बे की गलियों से डीजे,भांगड़ा,बैंड बाजे के साथ नाचते गाते हुए मेला प्रांगण में बने रावण की प्रतिमा के पास पहुंचकर घंटे राम रावण का युद्ध चला,अंत में राम ने रावण का वध किया। जिसके पश्चात जय श्री राम के जयघोष के साथ प्रथम दिवस मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में नाचने वाले घोड़े भी हर वर्ष की तरह आकर्षण का केंद्र बने रहे। किसके साथ-साथ मेले में उपस्थित लोगों ने मूंगफली चाट बतासे, चाऊमीन, पापड़, गुझिया, समोसा, फिंगर,मोमोज इत्यादि खाने पीने वाली वस्तुओं के साथ घरेलू उपयोगी वस्तुओं की खूब खरीदारी की। जहां हजारों की संख्या में लोगों ने राम रावण की लड़ाई के साथ-साथ तरह-तरह के स्वरूपों तथा झांकियां का आनंद उठाते मिलें। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, कमेटी उपाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी,कोषाध्यक्ष महेश देव तिवारी, प्रबंधक हरि नारायण त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री सुरेश सोनकर, आडिटर रज्जन शुक्ला व रामसेवक त्रिवेदी, विवेक पांडेय, राजा भैया, मोनू सोनकर सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी एवं सुरक्षा व्यवस्था में अमौली चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
