दरिंदगी का खेल: नाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी, दो आरोपी दबोचे

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को काली नदी पुल के पास से दबोचा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
शामली जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी सरवर पीर ने 30 अप्रैल को मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग भांजी के साथ दो युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर काली नदी पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फरमान (35) निवासी न्याजूपुरा और आसिफ (22) निवासी किदवई नगर, थाना खालापार के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी विक्रांत कुमार की भूमिका भी अहम रही। उन्होंने टीम के साथ लगातार दबिश देते हुए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की। विक्रांत कुमार ने बताया कि “पीड़िता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है, ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संगीन धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *