अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, ओवरलोड दो डंपर पकड़कर 2.30 लाख की वसूली

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे यात्रीकर अधिकारी श्री होरी लाल वर्मा द्वारा आरटीओ कार्यालय रामपुर की टीम के साथ शाहबाद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान 02 डंपर, जिनमें रेता/बजरी लदी हुई थी, को खनन माफियाओं द्वारा तेजी से भगाकर ले जाने का प्रयास किया गया। टीम द्वारा तत्परता एवं सतर्कता दिखाते हुए दोनों वाहनों को पीछा कर पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों डंपरों में क्रमशः 40 टन एवं 37 टन तक ओवरलोड रेता/बजरी लदी हुई थी।
उक्त दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें शाहबाद मंडी में बंद कराया गया है। साथ ही अभियान के दौरान विभिन्न अन्य अभियोगों में भी कई वाहनों के चालान किए गए।
पकड़े गए दोनों डंपरों से प्रशमन शुल्क के रूप में लगभग 2.30 लाख रुपये की वसूली की जाएगी।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *