पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में दुधमुंहे बच्चे के गोदी से गिरने से हालत गंभीरलाठी-डंडे व तमंचे से लैस होकर की गयी मारपीट

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला कर घर में घुसकर मारपीट की गयी। इस मारपीट में तीन माह के दुधमुंहे बच्चे की गोदी से जमीन पर गिर जाने से बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव में गुरुवार रात गांव के कुछ लोगों ने प्रमोद कुशवाहा के घर पर हमला कर प्रमोद के साथ-साथ घर की महिलाओं को भी पीटा। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि श्याम बाबू, रोहित उर्फ तुर्रा, राहुल सहित करीब एक दर्जन अज्ञात लोग लाठी-डंडों और तमंचों से लैस होकर उनके घर पहुंचे थे। आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की जिससे गोदी में लिये तीन माह के बच्चा जमीन पर गिर गया। घटना के बाद परिजन बच्चे को सरकारी अस्पताल मौदहा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग महिला कुसमा ने बताया कि आरोपी उनके खेत से हरी लाही काट रहे थे, जिसे मना करने पर उन्होंने रंजिश मान ली।
कुसमा ने यह भी बताया कि तीन माह पहले भी इन लोगों ने हमला किया था। पीड़ित का आरोप है कि इन्हीं आरोपियों ने करीब पांच साल पहले पुलिस की गाड़ी पर हमला कर सिपाहियों से मारपीट की थी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, और तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *