एडीएम-एएसपी ने किया पैदल गश्त
रिपोर्ट – हरीश


हमीरपुर। थाना क्षेत्र में होली पर्व के तहत 87 निर्धारित स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।
पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीएम राकेश कुमार, एएसपी मनोज गुप्ता, सीओ सदर राजेश कमल, एसडीएम सदर केडी शर्मा, थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त की तथा लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि होली प्रेम और सद्भाव का पर्व है, इसे शांति और उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। गश्त के दौरान बाजार एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। होलिका दहन कार्यक्रम देर रात विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं चंद्र ग्रहण के चलते इस बार होली का रंग खेलने का कार्यक्रम अगले दिन तक स्थगित रखा गया। प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
