Headlines

ड्यूटी पर तैनात जवानों संग रंगे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, होली पर बांटी मिठास और बढ़ाया मनोबल

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। रंगों और उमंग के पर्व होली पर जहां पूरा शहर अबीर-गुलाल में सराबोर नजर आया, वहीं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उत्सव को एक अलग मायने दे दिए। मंत्री ने उन पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर होली की खुशियां बांटी, जो त्योहार की रौनक से दूर सड़कों पर कानून-व्यवस्था संभाल रहे थे।
शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण करते हुए मंत्री ने ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों से हाथ मिलाया, उन्हें गुंजिया खिलाई और मिठाई वितरित कर होली की शुभकामनाएं दीं। कुछ पलों के लिए सख्त सुरक्षा घेरा भी मुस्कुराहटों में बदल गया। जवानों के चेहरे खिल उठे और चौराहों पर आत्मीयता का रंग साफ दिखाई दिया।
मंत्री ने कहा कि जब पूरा समाज परिवार के साथ त्योहार मना रहा होता है, तब पुलिसकर्मी अपनी खुशियों का त्याग कर आमजन की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। उनका यह समर्पण केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि सेवा और त्याग की मिसाल है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ जवानों की वजह से ही त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न होते हैं।
इस दौरान मंत्री ने समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान भी किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार उनके हर सुख-दुख में साथ खड़ी है।
मंत्री की इस पहल को लेकर स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना की। लोगों का कहना था कि त्योहार के दिन सुरक्षा बलों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान करना न केवल मानवीय संवेदना का परिचायक है, बल्कि इससे जवानों का मनोबल भी बढ़ता है।
होली के इस रंगीन दिन पर सुरक्षा और संवेदना का यह संगम शहर में चर्चा का विषय बना रहा। मंत्री की यह पहल न केवल एक औपचारिकता रही, बल्कि पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच विश्वास और सहयोग के रिश्ते को और भी प्रगाढ़ करती नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *