रिपोर्ट – मो 0 नसीम

बाराबंकी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ब्लॉक इकाई हैदरगढ़ द्वारा आयोजित तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति और किसान एकता के रंग में रंग दिया। सैकड़ों ट्रैक्टरों पर एक ओर राष्ट्रीय तिरंगा तो दूसरी ओर किसान यूनियन का झंडा लहराता नजर आया, जिसने यह स्पष्ट कर दिया कि किसान देश की रीढ़ है और संविधान का सजग प्रहरी भी।
ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. हरीराम पाल के नेतृत्व में निकली यह यात्रा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दौलतपुर के पास से शुरू होकर घरकुंइया, सतरही, गढ़ी, लेल्हौरा, हैदरगढ़ बड़ा चौराहा, सुबेहा तिराहा व तहसील होते हुए अवसानेश्वर मार्ग स्थित भारतीय किसान यूनियन कार्यालय पर संपन्न हुई। मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और किसान एकता के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस विशाल परेड में
मण्डल उपाध्यक्ष अयोध्या महेंद्र प्रताप सिंह ,
जिला उपाध्यक्ष लायक राम यादव,
जिला सचिव संतोष सिंह,
तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह,
तहसील संगठन मंत्री एवं एडवोकेट सुरेंद्र प्रताप सिंह, राज ललन रावत, गिरिजा प्रसाद रावत, मोहम्मद सलमान, रमेश श्रीवास्तव, समशाद अहमद, समाजसेवी राजकुमार ,सहित जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।
वक्ताओं ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल परेड नहीं, बल्कि किसानों की एकजुटता, स्वाभिमान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने संकल्प लिया कि लोकतंत्र, संविधान और किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष पूरी मजबूती से जारी रहेगा।
ट्रैक्टर यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा और कोतवाली हैदरगढ़ के प्रभारी अभिमन्यु मल्ल पुलिस टीम के साथ पूरी यात्रा में मुस्तैद नजर आए। शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य आयोजन ने गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक बना दिया।
