रिपोर्ट – अनिल कुमार

असोथर फतेहपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत असोथर रामनगर कौहन संपर्क मार्ग पर खिचड़ी देकर लौट रहे साइकिल सवार अधेड़ किसान और तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें किसान की मौके पर मौत हो गई और तीन गंभीर घायल हो गए। दो जिला अस्पताल सदर अस्पताल रिफर किया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी अनुसार मृतक अधेड़ किसान शिवकुमार उर्फ छक्कू यादव 40 वर्ष पुत्र स्व राम कृपाल निवासी सतीश नगर, मर्का थाना मर्का जिला बांदा रविवार को अपने दादा के लड़के मुन्ना यादव 50 वर्ष पुत्र बड़कू यादव के साथ फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के ऐझी गांव अपनी बहन चंदा देवी पत्नी सूरजपाल यादव और साथ में दादा का लड़का मुन्ना यादव अपनी बेटी रीनू यादव पत्नी राकेश यादव के यहां दोनों लोग साइकिल से खिचड़ी देने गए हुए थे। आज सुबह मुन्ना यादव और छक्कू यादव साइकिल से असोथर कस्बे में बाजार करके वापस मर्का अपने गांव लौट रहे थे। तभी असोथर थाना क्षेत्र के सिंधुतारा गांव के पास दोनों साइकिल सवारों को रामनगर कौहन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवारों ने टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार शिवकुमार उर्फ छक्कू यादव, मुन्ना यादव निवासी सतीश नगर मर्का थाना मर्का जिला बांदा और बबलू सक्सेना, बबलू शर्मा गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बबलू सक्सेना और बबलू शर्मा को जिला अस्पताल सदर रिफर कर दिया। वहीं मुन्ना यादव को इलाज किया गया। डॉक्टरों ने शिवकुमार उर्फ छक्कू यादव को मृत घोषित कर दिया। जिससे मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक छक्कू के बेटे धीरज ने बताया कि पिता के 1 बीघा खेत हैं। खेती, मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। तीन बेटे और दो बेटियां क्रमशः ललित 22, नीरज 20,कोमल 18, धीरज 16, राधा 13 हैं। वहीं मृतक का बेटे ललित और नीरज पूना में रहकर मजदूरी करते हैं। पिता की मौत के सूचना पर सभी का रो रोकर हाल बेहाल है।
