Homeराष्ट्रीयवीर बाल दिवस, गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों-जोरावर सिंह और बाबा फतेह...

वीर बाल दिवस, गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों-जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान को याद करने के लिए समर्पित: हरीश गंगवा

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, रामपुर पर वीर बाल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

आयोजित गोष्ठी में रामपुर जनपद के सिख समाज से जुड़े नेता ने सहभागिता की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा और जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार जी उपस्थित रहे।।

जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा, भारत में हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है. यह दिन सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों-जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान को याद करने के लिए समर्पित है. गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों ने बहुत कम उम्र में धर्म, सच्चाई और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे. उनका साहस आज भी देश को प्रेरणा देता है।।

हरीश ने कहा, गुरु गोबिंद सिंह जी सिख धर्म के महान गुरु थे. उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया. उनके चार पुत्र थे- साहिबजादा अजित सिंह, साहिबजादा जुझार सिंह, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह, सन् 1705 के आसपास पंजाब में मुगल शासकों का अत्याचार बढ़ गया था. मुगल सेना गुरु गोबिंद सिंह जी को पकड़ना चाहती थी. इस कारण गुरु जी को अपने परिवार से अलग होना पड़ा. उनके दो बड़े पुत्र, साहिबजादा अजित सिंह और साहिबजादा जुझार सिंह, मुगल सेना से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए. उस समय उनकी उम्र बहुत कम थी, लेकिन उनका साहस अद्भुत था.

कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश पाल, सुनीता सैनी, अभय गुप्ता, सुभाष भटनागर, अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सरदार सतनाम सिंह, मोहन लोधी, जगपाल यादव, अर्जुन रस्तोगी, सरदार विक्रम सिंह, शुभम सक्सेना, मोहित सैनी, सरदार जोगा सिंह संधू, सरदार परविंदर सिंह, सरदार तरनजीत सिंह ग्रोवर, सरदार तरसेम सिंह, सरदार निर्मल सिंह, सरदार लखविंदर सिंह, सरदार सोनू वृक, प्रदीप गुप्ता, महेंद्र सैनी, लक्ष्मी सैनी, पारुल अग्रवाल, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments