Homeराष्ट्रीयश्रद्धेय अटल का सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया जन्म दिवस

श्रद्धेय अटल का सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया जन्म दिवस

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। अमौली कस्बा मुख्यालय बस स्टॉप में बने सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर सुशासन दिवस के रुप में गोष्टी आयोजित की गई।
जहां मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संयोजक रजत प्रताप सिंह ने किया कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के कई पदाधिकारियों ने श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्हें याद किया। साहब सिंह गौतम ने बताया कि जब अटल जी की एक वोट से सरकार गिरी थी तो पार्टी के लोगों ने कहां कि आप रुपए देकर एक सांसद खरीद लो तो अटल बिहारी वाजपेई ने कहा मैं लोकतंत्र की हत्या नहीं कर सकता किसी भी हालत में यह संभव नहीं होगा। सिंह ने यह भी बताया कि श्रद्धेय अटल जी पक्ष विपक्ष दोनों के नेता थे। जब भी देश में संकट आता था तो सत्ता में बैठी विपक्ष कांग्रेस पार्टी उनसे सलाह करते थे। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता रज्जन लाल त्रिवेदी ने अमौली को बताया कि यह वह धरती है जहां अटल बिहारी वाजपेई के क़दम पड़ चुके हैं। इस तरह सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखें। इस मौके पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, कार्यक्रम संयोजक रजत प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, डॉ राम भक्त वर्मा, देवेन्द्र अवस्थी, साहब सिंह गौतम, रज्जन लाल त्रिवेदी, राम किशुन वर्मा, उत्प्रेक्षा द्विवेदी,डाक्टर पुष्कर कटियार,पिन्टू चक,धीरु सिंह,रामकुमार निषाद, रणधीर सिंह,सचिन सिंह,विजय प्रताप सिंह सहित कार्यकर्ता अमौली चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments