Homeराष्ट्रीयबिरनो मिर्जापुर उर्फ क्यामपुर टोल प्लाजा पर फिर शुरू अवैध वसूली, फर्जी...

बिरनो मिर्जापुर उर्फ क्यामपुर टोल प्लाजा पर फिर शुरू अवैध वसूली, फर्जी पर्चियों का खेल

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जनपद के बिरनो मिर्जापुर उर्फ क्यामपुर टोल प्लाजा पर एक बार फिर अवैध वसूली और फर्जी तरीके से पर्ची काटने का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि टोल कर्मियों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार टोल प्लाजा पर लगा धर्मकांटा (वजन माप यंत्र) काफी लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है, इसके बावजूद भारी वाहनों को ओवरलोड बताकर पर्ची थमाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जो पर्ची दी जा रही है, उसमें कहीं भी ‘ओवरलोड’ का स्पष्ट उल्लेख या कोई वैधानिक निशान दर्ज नहीं होता, जिससे पर्चियों की वैधता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


वाहन चालकों का कहना है कि धर्मकांटा बंद होने के कारण वाहनों का वास्तविक वजन मापा ही नहीं जा रहा, फिर भी ओवरलोड के नाम पर उनसे अतिरिक्त धनराशि वसूली जा रही है। कई चालकों ने इसे सीधी लूट बताते हुए उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि टोल प्रबंधन की मिलीभगत से यह पूरा खेल चल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे हुए हैं। यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो अवैध वसूली का यह सिलसिला और तेज हो सकता है।
जनता ने जिलाधिकारी, परिवहन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि टोल प्लाजा पर चल रही इस कथित अवैध वसूली की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, धर्मकांटा तत्काल चालू कराया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments