लोकेशन: हापुड़
थाना: धौलाना
हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ककराना के जंगल के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पहचान कराने के प्रयास शुरू किए।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है तथा मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। मामले की हर पहलू से पड़ताल जारी है।
