लोकेशन: गढ़मुक्तेश्वर (बृजघाट), हापुड़
अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान के दौरान हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित बृजघाट पर एक महिला श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। महिला तेज बहाव में बहने लगी, जिससे घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को गंगा की तेज धारा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू के चलते महिला की जान बच गई।
घटना के बाद घाट पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति रही। अमावस्या स्नान के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए बृजघाट पहुंचे हुए हैं।
प्रशासन और गोताखोरों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
