बलरामपुर से बड़ी खबर
बलरामपुर के तुलसीपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए नेपाल निवासी वाहन चोर सूरज को गिरफ्तार किया है।
तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें अयोध्या और सिद्धार्थनगर से चोरी की गई बाइक भी शामिल हैं।
नेपाल में बेचने की बात कबूली
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करने और उन्हें नेपाल में बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अन्य मामलों से भी जुड़ा नाम
जांच के दौरान तुलसीपुर क्षेत्र में दर्ज अन्य वाहन चोरी के मामलों में भी आरोपी का नाम सामने आया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
न्यायालय भेजा गया आरोपी
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
