रिपोर्ट: सुना परवीन
बिजनौर से बड़ी खबर
बिजनौर के नजीबाबाद स्थित हरिद्वार रोड की मालन नदी में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की पहचान कराने का प्रयास
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
