संवाददाता:शुभम सिंह, बाँदा
बाँदाउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए बाँदा जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की ढिलाई न रह जाए।
दो पालियों में होगी परीक्षा, बनाए गए 8 केंद्र
बाँदा जिले में परीक्षा के लिए कुल 8 परीक्षा केंद्रबनाए गए हैं, जहां 3,648 अभ्यर्थी
अपना भाग्य आजमाएंगे। यह परीक्षा दो पालियों (Shifts) में आयोजित की जा रही है:
पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी पाली:दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर भारी पुलिस बल और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नकल माफिया पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था (CCTV और फ्लाइंग स्क्वाड) लागू की गई है। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की गहन बायोमेट्रिक और शारीरिक जांच के बाद ही उन्हें भीतर प्रवेश दिया जाएगा।
प्रशासन ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश
शांतिपूर्ण और सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पूरी परीक्षा प्रक्रिया वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी में संपन्न होगी। अभ्यर्थियों से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से काफी पहले केंद्रों पर पहुंचें और नियमों का पूरी तरह पालन करें।
