Homeउत्तर प्रदेश"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को मिला जनसहयोग, स्वास्थ्य विभाग ने...

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिला जनसहयोग, स्वास्थ्य विभाग ने किया वृहद पौधारोपण

रिपोर्ट: सुदेश वर्मा

स्थान: बागपत

उत्तर प्रदेश शासन के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बागपत के ड्रग वेयरहाउस दाहा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) दाहा परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सीएचसी बिनौली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता तथा पीएचसी दाहा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन बंसल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्टाफ ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से हरियाली बढ़ाने के साथ मातृत्व सम्मान का संदेश भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments