Homeउत्तर प्रदेशजल जीवन मिशन की पानी की टंकी फिर बनी चोरों का निशाना,...

जल जीवन मिशन की पानी की टंकी फिर बनी चोरों का निशाना, 11 सोलर पैनल उखाड़े

रिपोर्ट: पवन कुमार श्रीमाली

स्थान: फतेहपुर

फतेहपुर जिले के थरियाव थाना क्षेत्र के मीसा गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गई। अज्ञात चोरों ने टंकी पर लगे 11 सोलर पैनल उखाड़ लिए।

जानकारी के अनुसार, चोर सोलर पैनलों को अपने साथ ले जाने में सफल नहीं हो सके और उन्हें पास के एक बाग में छोड़कर फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों ने पैनलों को बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि यह दूसरी बार है जब जल जीवन मिशन की इस पानी की टंकी को निशाना बनाया गया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सरकारी परिसंपत्तियों की सुरक्षा बढ़ाने और मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments