Homeउत्तर प्रदेशपीएचसी दाहा में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 14 वर्षीय बालिकाओं को लगाई...

पीएचसी दाहा में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 14 वर्षीय बालिकाओं को लगाई गई वैक्सीन

रिपोर्ट: सुदेश वर्मा

स्थान: बागपत

बागपत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) दाहा में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है।

सीएचसी बिनौली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता ने आयुषी को पहला टीका लगवाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद एएनएम दीपा ने अन्य पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बालिकाओं और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। समाचार लिखे जाने तक 5 बालिकाओं का सफल टीकाकरण किया जा चुका था।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी पात्र बेटियों का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments