रिपोर्ट: अखिलेंद्र राजपूत
स्थान: महोबा
हमीरपुर जिले की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने अपने पिता पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि उसकी शादी उसकी उम्र से काफी बड़े व्यक्ति से उसकी इच्छा के विरुद्ध कराई गई।
पीड़िता के अनुसार, वह इलाज कराने के बहाने घर से निकलकर महोबा पहुंची और वहां पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता ने पैसों के लालच में उसकी जबरन शादी कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी शशांक सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं और प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंप दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
