Homeउत्तर प्रदेशडेढ़ लाख की चरस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बाइक और इलेक्ट्रिक कांटा...

डेढ़ लाख की चरस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बाइक और इलेक्ट्रिक कांटा बरामद

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर दाऊद को 535 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। आरोपी के कब्जे से बाइक और इलेक्ट्रिक कांटा भी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी चरथावल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। 25 नवंबर को कुटेसरा पुल के पास घिस्सूखेड़ा की झाल पर पुलिस ने सिल्वर रंग की बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार ने रुककर मुड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में 535 ग्राम चरस, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक और इलेक्ट्रिक कांटा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपी की पहचान दाऊद पुत्र खुर्शीद, निवासी नहर बस्ती, कस्बा चरथावल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दाऊद चरथावल थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गौवध, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक आयुष्मान शर्मा, कांस्टेबल राहुल गिरी और तेजेंद्र धामा शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments