Homeउत्तर प्रदेशत्रिवेदीगंज में खरीफ गोष्ठी आयोजित, किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं...

त्रिवेदीगंज में खरीफ गोष्ठी आयोजित, किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

रिपोर्टर: संदीप वर्मा

लोकेशन: बाराबंकी

बाराबंकी के तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत विकासखंड त्रिवेदीगंज में प्राचीन औशानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विकासखंड स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उप कृषि निदेशक उमेश कुमार ने विधायक दिनेश रावत और ब्लॉक प्रमुख आरती रावत का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए किया।

कृषि योजनाओं और तकनीकों की दी जानकारी

उप कृषि निदेशक उमेश कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, किसानों को दिए जाने वाले अनुदान तथा खरीफ फसलों की उन्नत खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने पर जोर

जिला कृषि अधिकारी राजित राम वर्मा ने गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा श्री अन्न (मोटे अनाज) की खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ पोषण सुरक्षा और जल संरक्षण के लिए भी उपयोगी है।

विधायक ने आधुनिक खेती अपनाने का किया आह्वान

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक दिनेश रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, जिला मंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष तीरथ राम वर्मा, सचिन वर्मा, मोहित वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज दीक्षित, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. भास्कर, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments