Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर: 12 वर्षीय किशोरी का शव रेलवे स्टेशन के पास मिला, पुलिस...

बुलंदशहर: 12 वर्षीय किशोरी का शव रेलवे स्टेशन के पास मिला, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: ठाकुर बसंत

बुलंदशहर। सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के थाना ककोड़ अंतर्गत ग्राम निठारी की रहने वाली 12 वर्षीय मनीषा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे स्टेशन के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि मनीषा, राजू की पुत्री थी और परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका शव शब बैर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे टिकट काउंटर के पास बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments