श्रावस्ती। जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के इटवरिया गांव में बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, एक पक्ष से राजेश और मालती, जबकि दूसरे पक्ष से कृष्ण चंद और दुलारे घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना भेजकर प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
