Homeउत्तर प्रदेशबिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

रिपोर्ट – नितिन कुमार

रामपुर। बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक संजय कपूर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता संजीव आर्या भी बिलासपुर पहुंचे और पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से मुलाकात की।
इसके बाद कांग्रेस नेता अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग से अवगत कराया गया।प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाखड़ा डैम क्षेत्र का भी दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों का जायजा लिया और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपने विचार साझा किए।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बेहद महत्वपूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments