रिपोर्ट – संदीप वर्मा
बाराबंकी। बाराबंकी में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन की अगुवाई में जिला कांग्रेस कार्यालय छाया चौराहा पर वोट चोरी के खिलॉफ जोर दार प्रदर्शन किया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता वा पदाधिकारीगण वोट चोरी के खिलॉफ एवं वोट चोरी के खुलासे से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग करते हुये यह जन सैलाब चुनाव कार्यालय को छाया चौराहे से घेरने के लिये निकला ही था कि तमाम पुलिस प्रसाशन के द्वारा इस जन सैलाब को कड़ी हिदायत देते हुये बीच रास्ते मेे ही रोक लिया गया।
जिसमें जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि, प्रजातन्त्र में लोकतन्त्र की वर्तमान सरकार के द्वारा हत्या की जा रही है। आम जनमानस का एक स्वतन्त्र रूप एवं निष्पक्ष संविधान के द्वारा आजादी से लगाकर आज तक एक अधिकार दिया गया लेकिन वर्तमान सरकार उस एक अधिकार वोट की भी हत्या कर रहा है। वोट चोरी आम जनमानस के अधिकारों की खुले आम भारत जैसे देश में जो आजादी से लगाकर आज तक कभी नही हुआ वह वर्तमान सरकार के द्वारा किया जा रहा है। जन नायक नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि, प्रजातन्त्र की भारत जैसे देश में हम कांग्रेसीगण हत्या नही होने देंगे हम कांग्रेसीगण इस लड़ाई को सड़क ले लगाकर सदन के आखरी छोर तक लड़ेंगे। इसी दौरान समस्त कांग्रेसी गणों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर कांग्रेसीगणों ने यह संदेश दे दिया है कि,यह लड़ाई अधूरी नही छोड़ी जायेगी।

प्रदर्शन में मुुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, जिला बार अध्यक्ष रमन द्विवेदी,एड0 वीरेन्द्र यादव, एड0 मो0 इजहार,आर्दश पटेल, केसी श्रीवास्तव,शिव बहादुर वर्मा,मो0 आफाक इरफान कुरैशी,मो0 अफ्फू,अजीत वर्मा,एड0 सना चौधरी,विजयपालगौतम,रामहरख रावत,सिकन्दर अब्बास रिज्वी,अभय गौतम,मोईनुद्दीन अंसारी, जयन्त गौतम,जियाउर्ररहमान किद्ई,दिलशाद, अरशद,गुड्डू गौतम, शुभम मिश्रा, आमिर किद्वई, अखिलेश वर्मा, सन्शरण वर्मा, रमेश कश्यप, सबनम वारसी,प्रीति शुक्ला, आरडी राव,अजय रावत,गोपी मनौजिया,सुरेश बैसवार,मीरा गौैतम,मो0 जीशान,आरिफ करपिया,तस्लीमन खान शामिल रहे l
