Homeउत्तर प्रदेशरक्तदान से बच सकती है किसी की जिंदगी

रक्तदान से बच सकती है किसी की जिंदगी

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। सेवा पखवाड़े के तहत नेशनल ब्लड डोनेशन सेवा पखवाड़े के क्रम में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने संयुक्त रूप से किया।

जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की महान सेवा है। स्वस्थ और पात्र व्यक्ति के रक्तदान से जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की।

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन की नई उम्मीद है। दुर्घटना में घायल, गंभीर रोगियों, प्रसूताओं समेत कई मरीजों को समय पर रक्त की जरूरत होती है। ऐसे में रक्त की उपलब्धता उपचार में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

शिविर में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प दिलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और रक्तदान की प्रक्रिया व जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। रक्तदान करने वालों का उत्साहवर्धन भी किया गया।

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप, डॉ. कुम्मी ग्रेवाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी योगेश त्यागी, एआरओ नितिन कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments