Homeउत्तर प्रदेशबाल विवाह के खिलाफ होली चाइल्ड स्कूल में गूंजा जागरूकता का नारा,...

बाल विवाह के खिलाफ होली चाइल्ड स्कूल में गूंजा जागरूकता का नारा, छात्राओं ने ली शपथ

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सीडब्ल्यूसी सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन है और उनके भविष्य, शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है। बाल विवाह को रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी निभानी होगी।

कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह में शामिल होने, इसे कराने या बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर दी जा सकती है।

इस दौरान छात्राओं ने ‘आओ जिम्मेदारी निभाएं, बाल विवाह ना होने पाए’ और ‘बाल विवाह की ना हो बात, शिक्षा-सपनों की दें सौगात’ जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया और स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments