रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव चौकड़ा में कहासुनी के बाद पिता ने बेटे पर फावड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर और हाथ में चोट लगने से युवक बेहोश हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गांव चौकड़ा निवासी राहुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मौसी रूपा से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान उसके पिता रामपाल पुत्र महावीर ने गाली-गलौज करते हुए उसके सिर और हाथ पर फावड़े से वार कर दिया। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
सूचना पर चरथावल पुलिस ने मामले में धारा 117(2), 110 और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। विवेचना उपनिरीक्षक विक्रांत को सौंपी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी रामपाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विक्रांत, हेड कांस्टेबल सोनू सिरोही और कांस्टेबल सोनू चेतीवाल की टीम ने की।
