रिपोर्ट – राकेश कुमार
बिजनौर, धामपुर। धामपुर शुगर मिल परिसर में इंटर यूनिट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन धामपुर शुगर मिल के चेयरमैन कुंवर अशोक कुमार गोयल , मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव गोयल ईशान गोयल जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके पश्चात ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं क्रिकेट टूर्नामेंट की मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
इस प्रतियोगिता में धामपुर, दिल्ली हेड ऑफिस, लखनऊ एवं रजपुरा की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर चारों टीमों के कप्तान श्री आशीष कुमार शर्मा अक्षत कपूर जी, श्री सुभाष पांडे उपेंद्र कुमार तोमर ने चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर महोदय से अपनी-अपनी टीम का परिचय कराया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं आपसी सहयोग के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
उद्घाटन मैच: धामपुर बनाम रजपुरा
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला धामपुर एवं रजपुरा की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रोमांचक मुकाबला सुपर ओवर तक पहुँचा, जिसमें धामपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
धामपुर टीम के सदस्य: आशीष कुमार शर्मा (कप्तान), ईशान गोयल, श्री अरुण कुमार, हिमांशु शर्मा, श्री संदीप शर्मा, अरुण तोमर, योगेश गुप्ता, अवतार सिंह, संतोष कुमार, आशीष कुमार वाजपेयी, आलोक मित्तल, योगेंद्र कुमार एवं रूपम सिंह।
रजपुरा टीम के सदस्य: उपेंद्र कुमार तोमर (कप्तान), धीरज सक्सेना, दिनेश भारती, संजीव कुमार, सुनील कुमार राणा, श्री तरुण राणा, श्री विनोद कुमार, अरुण राघव, सौरभ चौहान, अमृतपाल सिंह, संजीव कुमार, विजेंद्र कुमार मोखरिया, दिवाकर गुप्ता, विजय कुमार सिंह राजन दीक्षित।
दूसरा मुकाबला: दिल्ली हेड ऑफिस बनाम लखनऊ
दूसरा मुकाबला दिल्ली हेड ऑफिस एवं लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
दिल्ली हेड ऑफिस टीम के सदस्य: अक्षत कपूर (कप्तान), भरत भूषण वर्णी, हारून खान, विनोद राणा, सुधीर त्यागी, लवकुश चौहान, सुशील मल्होत्रा, लायक राम एवं स्मृति यादव।
फाइनल मुकाबला: धामपुर बनाम लखनऊ
फाइनल मुकाबला धामपुर एवं लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने जीत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। धामपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
धामपुर टीम की जीत में श्री विनोद बिष्ट, अवतार सिंह एवं श्री अमृतपाल सिंह की शानदार बल्लेबाजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने टीम की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।
अंपायर, स्कोरर एवं कमेंटेटर्स की रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन, खेल भावना एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैचों के सफल संचालन में श्री नफीस अहमद एवं श्री सुमित शर्मा ने अंपायर के रूप में निर्णायक भूमिका निभाई।
स्कोरर के रूप में श्री अर्पण सैनी, श्री इशरत जमाल, श्री शांतनु दीक्षित एवं श्री राजेश यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, श्री पवन संगम एवं श्री पुष्पेंद्र ने अपनी रोचक एवं प्रभावशाली कमेंट्री के माध्यम से दर्शकों को मैचों का आँखों देखा हाल सुनाया और पूरे आयोजन में उत्साह बनाए रखा।
आयोजन को सफल बनाने में टीम का सराहनीय योगदान
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री विकास अग्रवाल, श्री विजय कुमार गुप्ता, श्री विवेक सिंह एवं उनकी पूरी टीम के सदस्यों ने सराहनीय प्रयास किए। उनके समन्वय एवं सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री गौरव गोयल जी ने सभी प्रतिभागियों को एकजुट होकर कार्य करने तथा आगामी पेराई सत्र में भी धामपुर शुगर मिल को सर्वोत्तम क्रशिंग के साथ अग्रणी स्थान दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री कुंवर अशोक कुमार गोयल जी ने विजेता धामपुर टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। यह आयोजन विभिन्न इकाइयों के कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द, सहयोग एवं टीम भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
धामपुर टीम को शानदार जीत एवं विजेता ट्रॉफी प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई
