Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी मनोज पुत्र छोटन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गांव कसियारा निवासी रेखा ने 23 अक्टूबर को चरथावल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 अक्टूबर को आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना उपनिरीक्षक परविंद्र कुमार को सौंपी गई।

पीड़िता के बयान के आधार पर बढ़ीं गंभीर धाराएं

पुलिस ने 25 अक्टूबर को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी मनोज का नाम सामने आया। पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 64(2)(एफ) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एन)/6 की बढ़ोतरी की।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा

चरथावल पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कसियारा तिराहे से कुछ आगे आरोपी मनोज को सुबह करीब 9:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक परविंद्र कुमार और कांस्टेबल अरविंद शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments