Homeउत्तर प्रदेशदहेज हत्या के मामले में पति दिनेश गिरफ्तार, मिल तिराहे से दबोचा

दहेज हत्या के मामले में पति दिनेश गिरफ्तार, मिल तिराहे से दबोचा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका दीपा के पति दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मिल तिराहे से पकड़ा। दीपा के भाई अमरीश की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताड़ित करने और जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2026 को अमरीश निवासी हुसैनपुर बोपाड़ा ने मंसूरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसकी 28 वर्षीय बहन दीपा को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 19 अक्टूबर को सुबह करीब सात बजे दीपा को जहरीला पदार्थ देकर उसकी मौत का कारण बने।

मामले में पुलिस ने पति दिनेश, सास मूर्ति, ससुर रतन, जेठ मिंटू, ननद मोनिका और आरती, देवर सर्वेश तथा कथित बिचौलिये मुकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में वांछित चल रहे दिनेश पुत्र रतन सिंह निवासी गांव नौना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

न्यायालय में पेश किया जाएगा आरोपी

मंसूरपुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 309/2026 में बीएनएस की धारा 80(2), 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी विपिन कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक शिखर चौधरी और कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments