Homeउत्तर प्रदेशदोस्त की बर्थडे पार्टी में गया प्रधान का बेटा, सुबह खेत में...

दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया प्रधान का बेटा, सुबह खेत में मिला शव

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरेटी के जंगल में गुरुवार सुबह खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम प्रधान विवेक राठी के बेटे रोहन राठी के रूप में हुई। रोहन बुधवार शाम दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रात में उसने पिता से फोन पर बातचीत कर दोस्त के घर रुकने की जानकारी दी थी। इसके बाद सुबह उसका शव खेत में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला शव

गुरुवार सुबह किसान खेतों की ओर पहुंचे तो सड़क के पास खेत में युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो रोहन की पहचान हुई। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बर्थडे पार्टी के बाद कहां गया रोहन, जांच का अहम बिंदु

परिजनों के अनुसार रोहन बुधवार शाम दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। रात में उसने पिता से फोन पर बात कर दोस्त के घर रुकने की बात कही थी। इसके बाद वह खेत तक कैसे पहुंचा और उसके साथ कौन-कौन लोग थे, पुलिस इसकी कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस ने पार्टी में शामिल लोगों और रोहन के संपर्क में रहे युवकों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

एसपी सिटी समेत अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सूचना मिलते ही एसपी सिटी अमृत जैन समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है।

सीसीटीवी और मोबाइल जांच से खुलेगा राज

पुलिस की जांच अब सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से जुड़ी जानकारी पर भी केंद्रित है। रोहन की पार्टी के बाद की गतिविधियों, उसके संपर्क में रहे लोगों और घटनास्थल तक पहुंचने की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments