रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जानसठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के आगे से दबोचा। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, तुलसीपुर निवासी सुरेंद्र ने 23 सितंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि खेड़ी कुरेश निवासी बाबर ने उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उसे जबरन खेत में खींचकर ले जाकर दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर खतौली थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 सितंबर को आरोपी बाबर पुत्र रियासत, निवासी खेड़ी कुरेश, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 352, 115(2) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मवीर कर्दम, कांस्टेबल राहुल सिंह, प्रदीप और पिकू राणा शामिल रहे।
