रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। स्वच्छता ही सेवा की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता और स्वच्छ भारत का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिया, द्वितीय रुपाली और तृतीय स्थान नंदिनी ने प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली अन्य छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजीव कुमार ने स्वच्छ पाठशाला के तहत छात्राओं से स्वच्छता, जल संरक्षण और जल संचयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। उन्होंने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया ने कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार की कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विद्यालय वार्डन, शिक्षक पूनम जयंत, ममता शर्मा और छात्रा कनीज के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
