Homeउत्तर प्रदेशछूटी पढ़ाई, बुझने लगा था भविष्य का सपना... मिशन शक्ति ने फिर...

छूटी पढ़ाई, बुझने लगा था भविष्य का सपना… मिशन शक्ति ने फिर थाम दी शिक्षा की डोर

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव अम्बरपुर में किन्हीं कारणों से पढ़ाई छोड़ चुकी बालिका के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की मिशन शक्ति पहल नई उम्मीद लेकर आई। पढ़ाई छूटने के बाद घर तक सीमित हुई बालिका को पुलिस टीम ने न केवल शिक्षा के महत्व का अहसास कराया, बल्कि उसके दोबारा स्कूल पहुंचने का रास्ता भी तैयार किया। मिशन शक्ति टीम और एएचटी थाना की पहल पर बालिका का फिर से विद्यालय में दाखिला कराया गया।

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम को बालिका की पढ़ाई छूटने की जानकारी मिली। टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बालिका और उसके परिजनों से संपर्क किया। बातचीत के दौरान पढ़ाई जारी रखने के महत्व और शिक्षा से मिलने वाले बेहतर भविष्य के अवसरों के बारे में समझाया गया।

पुलिस टीम ने परिजनों को बालिका की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उसे दोबारा विद्यालय से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रयास किए गए। पुलिस की पहल रंग लाई और बालिका का पुनः विद्यालय में प्रवेश करा दिया गया। लंबे अंतराल के बाद स्कूल जाने का अवसर मिलने से बालिका के चेहरे पर खुशी लौट आई।

स्कूल पहुंची तो चेहरे पर दिखी खुशी

दोबारा विद्यालय में प्रवेश मिलने के बाद बालिका ने मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम की इस पहल से न सिर्फ उसकी पढ़ाई दोबारा शुरू हुई, बल्कि उसके भविष्य को लेकर उम्मीद भी मजबूत हुई। मिशन शक्ति के तहत पुलिस की यह पहल बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि बालिकाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण भी प्राथमिकता है। अभियान के तहत जरूरतमंद बालिकाओं और महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें जागरूक करने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments