Homeउत्तर प्रदेशदहेज उत्पीड़न के मामले में पति गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न के मामले में पति गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना खतौली में मुकदमा अपराध संख्या 310/2026 धारा 85, 124(1), 115(2), 61(2) बीएनएस और दहेज अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतुल पुत्र मूलचंद निवासी मोहल्ला दयालपुरम, थाना खतौली के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 43 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र के पर्यवेक्षण में महिला उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी, कांस्टेबल रजत कुमार और कांस्टेबल अतुल कुमार की टीम ने की। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments