रिपोर्ट – अखिलेन्द्र राजपूत
महोबा। महोबा रोडवेज डिपो के एआरएम कमल किशोर आर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एआरएम अपने मातहत कर्मचारियों को कथित तौर पर गाली-गलौज करते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बसों का डीजल एवरेज कम आने को लेकर एआरएम कर्मचारियों पर भड़क गए और बातचीत के दौरान मर्यादा भूल बैठे। सरकारी पद पर बैठे अधिकारी के इस कथित व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
अब सवाल यह है कि क्या कर्मचारियों के साथ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उचित है? वायरल वीडियो ने रोडवेज विभाग की कार्यशैली और अधिकारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में विभागीय अधिकारियों की प्रतिक्रिया और कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
