रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चरथावल पुलिस ने फरार चल रहे पांच वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने सभी को समय से न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियान के तहत वारंटियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों की लंबे समय से न्यायालय में पेशी लंबित थी। कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने कुटेसरा निवासी मतहाब पत्नी जरीफ, कुल्हेड़ी निवासी राहुल पुत्र फूल सिंह, फूल सिंह पुत्र रैइयत, किशनपुरा निवासी अरुण पुत्र सुरेशपाल और चरथावल के मुर्दापट्टी मोहल्ला निवासी गरीबा पुत्र वहीद को गिरफ्तार किया।
इनमें मतहाब के खिलाफ धारा 379/411 भादवि व 3/5/8 गोवध अधिनियम, राहुल और फूल सिंह के खिलाफ धारा 147/148/323/379 भादवि, अरुण के खिलाफ धारा 452/323/504/506 भादवि तथा गरीबा के खिलाफ धारा 13 जी एक्ट से संबंधित मुकदमों में न्यायालय से वारंट जारी थे।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया, उपनिरीक्षक गोबिंद चौधरी, देवकीनंदन, परविंद्र कुमार और आयुष्मान के अलावा हेड कांस्टेबल सोनू सिरोही, दीपक कुमार तथा कांस्टेबल सोनू, राहुल गिरी और तेजेंद्र धामा शामिल रहे।
