Homeउत्तर प्रदेशदीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, संस्कारों और नई संभावनाओं...

दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, संस्कारों और नई संभावनाओं का उत्सव – सुनीता सिंह प्राचार्या लालसा इंटरनेशनल स्कूल

रिपोर्ट -एकरार खान

गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल , रायपुर, गाजीपुर में धनतेरस एवं दीपावली के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक, कलात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर दीपों, रंग-बिरंगी कलाकृतियों, आकर्षक रंगोलियों और बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों से उत्सवी रंग में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा एक के विद्यार्थियों ने दीया मेकिंग, कक्षा दो के विद्यार्थियों ने पूजा थाली डेकोरेशन, कक्षा तीन एवं चार के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं पेंटिंग, कक्षा पांच एवं छह के विद्यार्थियों ने दीपावली ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग तथा कक्षा सात एवं आठ के विद्यार्थियों ने रंगोली मेकिंग गतिविधि में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए सुंदर एवं आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुनीता सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। आवश्यकता केवल उसे पहचानने, निखारने और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने की है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। निरंतर प्रयास, अनुशासन, सकारात्मक सोच और मेहनत ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने, लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

प्राचार्या श्रीमती सुनीता सिंह ने अपने संदेश में कहा कि, “दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, संस्कारों और नई संभावनाओं का उत्सव है। प्रत्येक बच्चे में एक अनूठी प्रतिभा होती है। हमारा प्रयास है कि उसे सही अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिले, ताकि वह आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सके। हमारा उद्देश्य बच्चों को केवल सफल विद्यार्थी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें रचनात्मक, संस्कारी और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना भी है।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।

अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments