Homeउत्तर प्रदेशतीसरी बार सील हुआ मीनाक्षी चौक का मेरठ चिकन पॉइंट, संचालक ने...

तीसरी बार सील हुआ मीनाक्षी चौक का मेरठ चिकन पॉइंट, संचालक ने दूसरे होटल लगाए आरोप

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार थाना क्षेत्र स्थित मीनाक्षी चौक पर मेरठ चिकन पॉइंट होटल को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने एक बार फिर सील कर दिया। होटल के एक हिस्से को विकास प्राधिकरण की ओर से तीसरी बार सील किया गया है। इससे पहले भी होटल की सील खुद खोलने के आरोप में संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। कार्रवाई के बाद मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। होटल संचालक जावेद ने जहां कार्रवाई को लेकर दूसरे होटल संचालकों पर शिकायतें करने का आरोप लगाया है, वहीं एफएम होटल के संचालक गुलशाद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

मेरठ चिकन पॉइंट के संचालक जावेद का आरोप है कि फूड मुगल (एफएम) होटल के संचालक लगातार उनके प्रतिष्ठान की शिकायतें कर रहे हैं, जिसके चलते प्रशासन उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। जावेद ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका किसी के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान उनकी दुकान पर एक ताला पुलिस की ओर से लगाया गया था, जावेद ने इसके लिए एफएम होटल संचालकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें लगातार प्रशासनिक कार्रवाई और दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, एफएम होटल के संचालक गुलशाद ने जावेद द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि उनके होटल का निर्माण प्रशासन की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर कराया गया है। होटल निर्माण के बाद एमडीए और अग्निशमन विभाग की टीमों ने निरीक्षण किया था, जिसके बाद ही सभी आवश्यक अनुमतियां मिलने का उनका दावा है।

गुलशाद ने बताया कि मेरठ चिकन पॉइंट और उनके होटल के बीच किसी तरह का व्यावसायिक विवाद नहीं है, बल्कि मेरठ चिकन पॉइंट के संचालक जावेद और उनके होटल के जमीन मालिक के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकान पर ताला उनके द्वारा नहीं लगाया गया था, बल्कि जमीन मालिक और जावेद के बीच चल रहे विवाद के चलते जमीन मालिक ने ताला लगाया था। गुलशाद ने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें विवाद में बेवजह शामिल न किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments